आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 02 पुलिस मुठभेड़ों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 चोरी की भैंसें बरामद
•थाना बरदह व दीदारगंज पुलिस की संयुक्त सफलता
सोमवार की रात्रि में थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। बिना नम्बर प्लेट की पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में राशिद पुत्र महबूदिल निवासी थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकर नगर घायल हो गया तथा अशफाक उर्फ मोनू पुत्र शौकत अली निवासी थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त उमर अली उर्फ नन्हकू फरार हो गया। मौके से एक देशी तमंचा .315 बोर, कारतूस एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया गया तथा अभियुक्त अशफाक की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद की गई।
इसी क्रम में थाना बरदह पुलिस को सूचना मिली कि पशु चोरी करने वाले अभियुक्त मोटरसाइकिल एवं पिकअप से आ रहे हैं। ग्राम कोदहरा के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र खदेरु निवासी थाना अकबरपुर, जनपद अम्बेडकर नगर घायल हो गया तथा जुबैर पुत्र शोएब निवासी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रिंकू यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। मौके से एक तमंचा .315 बोर, कारतूस, ₹7,000 नकद (चोरी की भैंस बेचने से प्राप्त), एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। तथा अभियुक्त जुबैर की निशानदेही पर चोरी की दो भैंसें बरामद की गईं।
पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में रेकी कर रात्रि में भैंसों की चोरी करते थे तथा चोरी के पशुओं को व्यापारियों के माध्यम से बेचकर धनराशि आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों ने थाना बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज एवं कप्तानगंज क्षेत्रों सहित कुल 05 घटनाओं (पशु चोरी) में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।



















































Leave a comment