Health News / स्वास्थ्य समाचार

स्वास्थ्यविभाग द्वारा टीडी एवं कृमि मुक्ति अभियान को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता एवं स्वास्थ्य विभाग की तहसील स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न हुई, जिसमें टीडी एवं कृमि मुक्ति अभियान की सफला को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
 आगामी 3 अगस्त से 7 तक चलने वाले टी डी अभियान एवं 10 अगस्त को चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के संबंध में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगे सभी डॉक्टर, एएनएम, आशा बहुएं आंगनबाड़ी कार्यकरती आदि सम्बन्धित तिथियों पर अभियान को सफल बनाने हेतु लग जाय। सभी स्वास्थ्य अधीक्षक अभियान की सफला को लेकर कार्य करें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एचके पंकज ने बताया कि टीडी अभियान तीन अगस्त से सात अगस्त तक तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान दस अगस्त और चौदह अगस्त को होगा। इस अभियान में टीडी का टीका  कक्षा एक, पांच एवं दस के बच्चों को लगाया जायेगा। कृमि मुक्ति अभियान तीन वर्ष से 19वर्ष के बच्चों एवंकिशोर ,किशोरी को दवा दी जाएगी।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज, दोहरीघाट के अधीक्षक डॉ फैज़ान, ब दराव के अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ,बीपीएम घोसी एजाज अहमद,यूनिसेफ,बालविकास,पंचायती विभाग,नगर विकास इत्यादि विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh