संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुअर बाड़ों में एंटीलार्वा छिड़काव
देवरिया।बैतालपुर, बरसात में संचारी रोगों से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग ने विकास खंड बैतालपुर में अभियान तेज कर दिया है। रविवार को टीम ने बटुलहीं गांव में विशेष जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम चलाया।इससे पूर्व विभाग द्वारा 12 गांवों में भी अभियान चलाया जा चुका है।
अभियान का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया। उनके साथ सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव, चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी एवं आयुष श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
टीम ने गांव-गांव जाकर सुअर पालकों से मुलाकात की। उन्हें बरसात में होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। सुअर पालकों को कृमि नाशक दवा निःशुल्क दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और बाड़े में जलभराव न रखने की सलाह दी गई। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सुअर बाड़ों और आसपास के क्षेत्रों में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव भी किया गया।पशुधन प्रसार अधिकारी ने कहा कि गंदगी वाले क्षेत्रों में लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पशुपालक विशेष सावधानी बरतें। बीमार पशु मिलने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।























































Leave a comment