Crime News / आपराधिक ख़बरे

उत्तर प्रदेश में एक और पति की पत्नी ने की हत्या प्रेमी संग मिलकर घटना को दिया अंजाम,गले के निशान ने खोली साजिश की पोल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए घर की लिपाई-पुताई की गई और मौत को सामान्य दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि मृतक के गले पर मिले निशानों से मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर-8 निवासी 27 वर्षीय संदीप गौतम की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता लालजी गौतम की तहरीर पर पुलिस ने बहू वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश कुमार निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि राजेश, जो वंदना का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है, पिछले करीब दो सप्ताह से उनके घर पर रह रहा था और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात वंदना और उसके प्रेमी ने कथित रूप से गमछे से गला कसकर संदीप की हत्या कर दी। सुबह वंदना ने सामान्य स्थिति दिखाने के लिए घर की गोबर से लिपाई की और ससुर से कहा कि संदीप काफी देर से उठ नहीं रहे हैं। थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के चार वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh