अघोषित विद्युत कटौती को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी। अमिट रेखा बरहज
देवरिया।नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व नगरवासियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर अधिवक्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर समर्थन दिया और धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की।
आंदोलनकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच नगर में रोजाना 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रह रही है। इससे पेयजल आपूर्ति, पढ़ाई और व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग कोई ठोस समाधान नहीं कर रहा। इसी आक्रोश में लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं से बिल तो समय पर लेती है, लेकिन तय समय पर बिजली नहीं दे पा रही। यह जनता के साथ धोखा है। कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक बिजली कटौती बंद कर नियमित आपूर्ति की गारंटी नहीं मिलती, तब तक अनशन अनवरत जारी रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव,अवधेश मालवीय, प्रिंस तिवारी, मुकेश पटेल, प्रदीप जायसवाल, राकेश तिवारी उर्फ भोला तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment