Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हेलमेट छोड़िए जनाब हम तो एक हाथ छोडकर गाड़ी चलायेंगे जिले की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार, लेकिन मातहत ही कर रहे शर्मसार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आए दिन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गोली का शिकार भी बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में जनपद में यातायात व्यवस्था में जहां काफी सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं उनके मातहत नित नए कारनामों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुलेट पर सवार होकर जाते हुए पुलिसकर्मी एक हाथ छोड़कर बुलेट चलाते हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना है। यह बात कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यातायात पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव की जनपद में तैनाती के बाद से जिले की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आया है। वर्षों से जिले के लिए कोढ़ बन चुके रोडवेज बसों द्वारा लगाए जा रहे जाम जैसी समस्या को उनके सूझबूझ से सुलझा लिया गया, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता था। अब रोडवेज की सड़क पूरी तरह गतिमान है। लेकिन पुरानी कहावत है कि आदमी अपनों से ही हारता है। वायरल वीडियो इसका जीता जागता उदाहरण है। फिलहाल जनपद की कानून व्यवस्था संभाल रहे जिले के वरिष्ठ अधिकारी जरूर इन बिंदुओं पर कोई न कोई खड़ा कदम उठाएंगे। यह कयास इसलिए लगाया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा अपराधियों खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर इधर अपने मातहतों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh