कपरवार में अधूरी सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
देवरिया |ग्राम कपरवार में ठाकुर मंदिर से छठ घाट तक अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के नाम नायब तहसीलदार अभीरल वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि ठाकुर मंदिर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मंदिर से छठ घाट तक लगभग 100 मीटर सड़क का निर्माण अब भी अधूरा है। यह मार्ग छठ घाट तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जिससे प्रतिदिन ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। अधूरी सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अर्जुन सिंह ने कहा कि यह मार्ग जनहित के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हनुमान रावत, बबलू सिंह, श्रीराम चौहान, प्रमोद चौहान, शिवम साहनी, सूरज चौहान, कृष्णा चौहान, अंकित साहनी, मंजीत चौहान, सन्नी साहनी, सूर्यभान चौहान सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।























































Leave a comment