Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज थाने में दो होमगार्ड जवानों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज परिसर में दो होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, कम्पनी कमांडर बुद्धि राम यादव, बीओ रमेश चंद्र तथा पलाटून कमांडर प्रेम चंद्र यादव ने होमगार्ड जवान रामनयन यादव और बैजनाथ शर्मा को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों सेवानिवृत्त जवानों को शॉल, छाता, पैंट-शर्ट, टॉर्च और साइकिल सहित विभिन्न उपहार भेंट कर उनके वर्षों की सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों जवानों ने अपने सेवा काल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया तथा हमेशा समय पर उपस्थित रहकर विभाग की गरिमा बढ़ाई।

वहीं कम्पनी कमांडर बुद्धि राम यादव ने कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित जवान विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने फूल-माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया और साइकिल सहित अन्य उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला, रामचन्द्र यादव, दीनानाथ यादव, ठाकुर यादव, प्रशान्त पाठक, अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र यादव, हरिचंद्र भारती, राजेश कुमार, मंगल प्रसाद, विनोद प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार राम सहित अनेक पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जवान उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh