डीएम ने टीकाकरण सत्र एवं आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) के अंतर्गत ग्राम करौदी में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण कार्य, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने टीकाकरण सत्र में वैक्सीन, दवाओं एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) के सभी बिंदुओं को सही एवं वास्तविक तथ्यों के आधार पर भरने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र परसिया मिश्र का निरीक्षण कर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के मानकों के अनुरूप चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।























































Leave a comment