Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, दो युवक गिरफ्तार, 12 बोर व .315 बोर के अवैध तमंचे बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 09 जून 2026 को ककरहटा मोड़ अंडरपास सर्विस लेन के आगे पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा, एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 299/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh