Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: रौनापार के खजौली में विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में मिट्टी गिराने का आरोप, ASP ग्रामीण बोले- CO सगड़ी कर रहे जांच

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम खजौली में विवादित भूमि पर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिरवाए जाने के आरोपों को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (CO) सगड़ी को सौंपी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने आधिकारिक बयान में बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से खजौली गांव में विवादित भूमि पर पुलिस की मौजूदगी में मिट्टी गिराने के आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि CO सगड़ी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ASP ग्रामीण ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध या नियमों के विपरीत पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विवादित भूमि से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने तक सीमित होती है। किसी भी पक्ष का समर्थन करना पुलिस की कार्यप्रणाली और नियमों के विरुद्ध है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh