Crime News / आपराधिक ख़बरे

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे, संदिग्धों की दे सूचना: कोतवाल रविन्द्रराय

घोसी।मऊ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घोसी कोतवाली परिसर में कोतवाल रविन्द्रनाथराय  की अध्यक्षता में क्षेत्र के पेट्रोलपंप संचालकों एवं स्वर्ण व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा सभी प्रतिष्ठानों लगे सीसीटीवी कैमरे।
            कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने उपस्थित व्यापारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों एवं आभूषण प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं सुचारु रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में व्यापारियों को साइबर अपराध, नकली नोटों की पहचान और सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंप संचालक, ज्वेलर्स व्यवसायी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh