चोरी की बड़ी घटना:ग्राम सभा खोरी में हुई लाखों की चोरी, नगदी समेत करीब लाखो के जेवरात ले चंपत हुए चोर
देवरिया |बरहज थाना क्षेत्र के खोरी गांव में चोरों ने पीछे के रास्ते फाटक की कुंडी खोलकर एक घर में प्रवेश कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के दो कमरों में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर करीब 95 हजार रुपये नगद तथा लगभग लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए।
पीड़ित ईश्वर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम खोरी के अनुसार, चोरी गए आभूषणों में तीन मंगलसूत्र, आठ जोड़ी कान के झुमके, 11 अंगूठियां, चार सोने के कंगन, एक हार, एक सोने की माला, सात पायल, एक नथिया, 10 बिछुए समेत अन्य जेवर शामिल हैं।
परिवार की सदस्य कुसुम ने बताया कि रात करीब दो बजे खटपट की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन सभी लोग अपने कमरे में सोए रहे थे। सुबह उठने पर कमरों की अलमारी और बक्से टूटे मिले तथा नगदी और जेवरात गायब थे। सुबह घटना की जानकारी हुई इस घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है ।























































Leave a comment