जनता की परेशानी को लेकरआधी रात को सड़क पर उतरे विधायक सलभ मणि
देवरिया।जनपद में बिजली के संकट की शिकायत मिलते ही देर रात सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी खुद आगे बढ़कर लगभग 10:30 बजे निरीक्षण करने निकल पड़े जो देर रात 3:00 बजे तक चलता रहा।
देवरिया के अंदर रामलीला मैदान बिजली घर रामगुलाम टोला पूर्वा बिजली घर सीसी रोड विद्या मंदिर समेत कई इलाकों का दौरा कर विधायक ने बिजली आपूर्ति बहाल कराई इस दौरान उन्होंने संबंधित एशियन, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर फाल्ट ठीक करने की निगरानी की विधायक ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के बावजूद फाल्ट ठीक करने में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी विधानसभा के किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि जनता की समस्या मेरी प्राथमिकता है रात हो या दिन लोगों को परेशानी में नहीं छोड़ा जाएगा।























































Leave a comment