पुरुषोत्तम मास में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने 6000 राहगीरों को पिलाया शरबत
पटवध/आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर परिसर में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 6000 से अधिक राहगीरों को ठंडा शरबत, लाई, नमकीन एवं चना वितरित किया गया।
सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने प्रसाद स्वरूप शरबत ग्रहण किया। गर्मी से राहत दिलाने के इस प्रयास की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की और आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उमेश चंद्र राय, सिंटू राय, राम अनुज राय, अशोक कुमार राय, डॉ. विजेंद्र राय, अनुराग राय, रूद्रप्रकाश राय, अमित राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है" और भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।























































Leave a comment