पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एण्ड गाइड जिला की मऊ शाखा द्वारा मऊ स्टेशन पर गर्मी में जल सेवा अभियान निरंतर जारी है
मऊ।वाराणसी ।भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में ग्रीष्म कालीन जल सेवा अभियान के क्रम में आज दिनांक 31 मई 2026 को भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ में सुभाष ग्रुप व स्वरूप रानी गाइड ग्रुप ने नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर चलाया गया। जिसमें स्काउट एवं गाइड के द्वारा गाड़ी संख्या 14005 एक्सप्रेस, 15129 इंटरसिटी ,15130 इंटरसिटी सहित अन्य सवारी गाड़ियों में भी जनरल कोच में रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया। इस ग्रीष्म कालीन जल सेवा अभियान का संचालन रोवर लीडर -विनोद कुशवाहा व स्काउट मास्टर -पुष्कर कुमार के नेतृत्व में 08 स्काउट्स गाइड्स सहित ग्रुप लीडर- राकेश कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षण एवं कृष्ण कुमार अन्य रेल कर्मचारियों ने ग्रीष्मकालीन जल सेवा में अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसंपर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।
























































Leave a comment