Politics News / राजनीतिक समाचार

तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा, विजय की TVK को 120 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा, 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, VCK और IUML ने बिना शर्त समर्थन देने की कही बात

चेन्नई। सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु में नई सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि उसे राज्य विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है।
हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।
TVK के नेताओं ने दावा किया कि आवश्यक समर्थन मिलने के बाद पार्टी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। वहीं राज्य की राजनीति में इस घटनाक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समर्थन का दावा सही साबित होता है, तो तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh