Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इलाज में लापरवाही और रेफर न करने का आरोप, सरायमोहन तिराहे से पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी चिकित्सक

आजमगढ़। थाना बरदह क्षेत्र में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खम्हौली निवासी सुरेन्द्र बिन्द ने थाना बरदह में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी पूनम बिन्द को पेट दर्द की शिकायत होने पर 7 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे मुक्तिपुर स्थित डॉक्टर चन्द्रसेन यादव के क्लीनिक पर इलाज के लिए ले जाया गया था।

परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और अन्यत्र रेफर करने की बात कही गई, लेकिन डॉक्टर ने मरीज को अपने पास ही रखा तथा समय रहते रेफर नहीं किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बरदह में मु.अ.सं. 159/26 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत 9 मई 2026 को उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव एवं कांस्टेबल रितेश कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉक्टर चन्द्रसेन यादव पुत्र प्रकाश यादव, निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज को सरायमोहन तिराहे से सुबह 10:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी डॉक्टर को न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh