रिश्वत मांगने वाला उपनिरीक्षक हुआ गिरफ्तार, निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस ने रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहाँ निवासी शहजाद अहमद ने 7 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर उपनिरीक्षक परमात्मा यादव ने उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में 9 मई 2026 को चौकी प्रभारी फरिहा उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा एवं कांस्टेबल कमलेश सरोज ने आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है।





















































Leave a comment