Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जहानागंज पुलिस ने नष्ट की 4 लाख की अवैध शराब, 20 मुकदमों में बरामद 250 लीटर शराब का विनष्टीकरण

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मालों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जहानागंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में 9 मई 2026 को थाना जहानागंज परिसर में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 मुकदमों में बरामद लगभग 250.56 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

विनष्टीकरण की प्रक्रिया नायब तहसीलदार जहानागंज तहसील सदर प्रवीण वर्मा एवं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान जब्त शराब को शासनादेश के अनुरूप नाली में गिराकर नष्ट किया गया तथा पूरी प्रक्रिया का विधिवत पालन किया गया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh