Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गौ हत्यारों को चुनाव में दरवाजे से भगाने का कार्य करे जनता- शंकराचार्य

देवरिया।शंकराचार्यअभिमुकतेश्वरा नन्द जी‌ गौ रक्षा यात्रा पर निकले शंकराचार्य जी ने बरहज नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया जिसमें शंकराचार्य जी की पूजन आरती श्री त्रिपाठी की धर्म पत्नी वंदना तिवारी द्वारा किया गया शंकराचार्य ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौ हत्यारे सत्ता पर विराजमान हैं वह भी आप के वोट पर इसलिए शपथ लीजिये ऐसे गौ हत्यारों को वोट देना दूर घर से भगाने का कार्य किया जाय अपने स्वागत से अभीभूत शंकराचार्य जी ने कहा कि जिस नगर में जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस जैसे सनातनी है वहां गौ हत्या नहीं होगी । शंकराचार्य जी ने कहा कि सभी सनातनी को एक होकर गौ हत्या बंद ही नहीं कराना है बल्कि ऐसा कार्य करने की आवश्यकता है कि गौ हत्यारे देश छोड़कर भाग जाये 
प्रिंस त्रिपाठी द्वारा शंकराचार्य जी को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर महाराज जी का सेवा किया गया 
माल्यार्पण करने के क्रम में श्री मुरली मनोहर उपाध्याय जी, अवधेश मालवीय जी,अभयानंद तिवारी जी,आशुतोष तिवारी जी,संजय वर्मा,राजेन्द्र सिंह, रत्नेश मणि त्रिपाठी,राकेश श्रीवास्तव,मिथुन कुमार, परमहंस चौरसिया,विनय तिवारी,जिगर,अरनव तिवारी ,अर्चना‌ त्रिपाठी,वंदना सिंह,श्वेता जयसवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh