रेलवे स्टेशन पूरब लिंक मार्ग पर खड़ंजा निर्माण से ग्रामीणों में खुशी
बिलारमऊ आजमगढ़।स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामसभा खानजहापुर में रेलवे स्टेशन पूरब लिंक मार्ग से चंद्रभान यादव के घर तक खड़ंजा लगाने का कार्य ग्राम प्रधान सूबेदार यादव द्वारा कराया गया। लंबे समय से उपेक्षित इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता पहले कभी पक्का नहीं बना था। लोगों को आवागमन के लिए कभी रेलवे लाइन के किनारे से तो कभी खेत-खलिहानों के रास्ते होकर गुजरना पड़ता था, जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब खड़ंजा बनने से आवागमन सुगम हो गया है और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने फीता काटकर मार्ग का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राम बहादुर यादव, चंद्रभान यादव, लोकेश पाल, अवर अभियंता (मनरेगा), ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद यादव, बृजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर यादव, महत्यम यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सूबेदार यादव के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

























































Leave a comment