मऊ जंक्शन से 8 अप्रैल से 15जुलाई तक कोलकाता के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 09 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 15 फेरों के लिए निम्नवत् किया जायेगा।
गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता विशेष गाडी 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जं. से 13.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 14.22 बजे, सलेमपुर से 14.55 बजे, भटनी से 15.12 बजे, भाटपार रानी से 15.27 बजे, मैरवा से 15.45 बजे, सीवान से 16.10 बजे, एकमा से 16.32 बजे, छपरा से 17.20 बजे, दिघवारा से 18.10 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.30 बजे, किऊल जं. से 22.52 बजे, जमुई से 23.22 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे छूटकर कोलकाता 08.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ विशेष गाड़ी 09 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, बरौनी से 23.50 बजे, दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.37 बजे, हाजीपुर से 01.50 बजे, सोनपुर से 02.02 बजे, दिघवारा से 02.30 बजे, छपरा से 03.20 बजे, एकमा से 03.52 बजे, सीवान से 04.25 बजे, मैरवा से 04.52 बजे, भाटपार रानी से 05.12 बजे, भटनी से 05.35 बजे, सलेमपुर से 05.57 बजे तथा बेलथरा रोड से 06.32 बजे छूटकर मऊ जं. 07.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।






















































Leave a comment