Crime News / आपराधिक ख़बरे

पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गौरीबाजार पुलिस की कार्रवाई

देवरिया: थाना गौरीबाजार पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 246/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त अजीत विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल उर्फ हरिलाल उर्फ हिरामन, निवासी बेलवा सवरेजी थाना महुआडीह, जनपद देवरिया को 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा बैतालपुर के बरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 5 जून 2025 को वादिनी द्वारा थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि 3 जून 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी ने हाथ पकड़कर जबरदस्ती की थी। इस पर पुलिस ने धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 70(2) बीएनएस, 5जी/6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल कौशल कुमार एवं कांस्टेबल संजीव सिंह (थाना गौरीबाजार, देवरिया) शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh