निरंतर अभ्यास से परीक्षा में मिलेंगे बेहतर अंक - प्रोफेसर धीरेंद्र
- अर्थशास्त्र विभाग में छात्र संगोष्ठी
सुलतानपुर। समय प्रबन्धन, विषयवस्तु की अच्छी समझ एवं निरंतर अभ्यास से परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किये जा सकते है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार ने कहीं।
वह अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित परीक्षोपयोगी छात्र संगोष्ठी को बतौर अध्यक्ष सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आगामी मिड सेमेस्टर टेस्ट एवं विश्व विद्यालयीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के सन्दर्भ में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होने विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के विजन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं समाधान पर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। संगोष्ठी में शिखा तिवारी , अमिशा, सिमरन शेख, खुशबू, श्वेता, हेमन्त राव, शुभम यादव विमल कुमार, वीरेन्द्र, मुसकान एवं संजना आदि छात्र छात्राओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।






















































Leave a comment