Politics News / राजनीतिक समाचार

सरकार रोजगार आपके द्वार लेकर आई है, सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाएं

लखनऊ :21 मार्च उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने बस डिपो परिसर, मंझनपुर  कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम “गौरव प्रतिमा अनावरण” महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों-अश्वनी कुमार यादव, मुलायम सिंह पटेल, अबु सलीम, विनोद कुमार, आशीष सिंह, अभिलाषा देवी, शंकर दयाल सिंह, अंजली गुप्ता, गोविन्द सिंह एवं प्रहलाद मौर्य को ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट प्रदान किया एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

       उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार रोजगार आपके द्वार लेकर आई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के अन्तर्गत बैंको के माध्यम से रू0-405000 का महिन्द्रा टै्रक्टर एवं रू0-90 हजार में मिनी फ्लोर मिल या ऑयल मिल या मसाला मिल या राइस मिल सहित कुल 04 लाख 95 हजार ऋण के माध्यम से 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त कोलेटरल गारण्टी मुक्त ऋण के साथ 10 प्रतिशत सब्सिडी दिया जा रहा है, जबकि यही परियोजना बाजार में ब्याज सहित लगभग 09 लाख रूपए में उपलब्ध होती है। उन्होंने जनपदवासियों का आवाह्न किया कि, जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच है, वे युवा  बेवसाइट-msme.up.gov.in  पर अधिक से अधिक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। 

             इस अवसर पर मा.विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जनपद के प्रभारी अवशेध गुप्ता, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय कुमार गुप्ता व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, नीतू कनौजिया, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार व एल.डी.एम. नवीन झॉ  मौजूद रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh