Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ईद पर रोजेदारों ने मांगी देश दुनिया में शान्ति की दुआ, मीठी सेवईंयों के साथ बांटी ईद की खुशी

देवरिया। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रमजान के तीस रोजे पूरे होने के बाद आज ईद का त्योहार उत्साह से मनाया गया। स्थानीय नगर के पैना रोड स्थित ईदगाह मे रोजेदारों की भीड़ उमड़ी जहां कारी हामिद रजा ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा करायी।रमजान के रोजे रखने वाले सभी मोमिनों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी।ईदगाह में तड़के सुबह से ही बच्चों - बच्चियों के साथ अकीदतमंदों की भीड़ नमाज संपन्न होने तक बढ़ती रही। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करने के बाद अपने मुल्क में अमन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं करते हुए दुनिया में शान्ति की दुआ मांगी।नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। इसके बाद घरों पर मीठी सेवईंयों के साथ ईद की खुशियां बांटने का दौर रात तक चलता रहा।नगर के ईदगाह के साथ ही नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह ने, जामा मस्जिद में मौलाना अनीस अहमद ने,गौरा में मुफ्ती अफजल हुसैन ने तथा पैना के जामा मस्जिद में मौलाना हसनैन साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा करायी।इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद, हाजी मोहम्मद मुस्तफा, जब्बार अहमद राईन,जावेद अख्तर बबलू राईन,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन,चांद आलम, आरिफ भोलू,यूनुस अंसारी, खुर्शीद आलम, इमरान मलिक,मुनीर शाह,असरफ अली, मुबारक अली,नसीर राईन,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, फैय्याज अंसारी, फाजिल शाह आदि अकीदतमंदों ने ईदुल फितर की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh