Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मइल चौराहे पर घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर अधिकारियों ने मारा छापा नौ सिलेंडर बरामद।

देवरिया।देवरिया जनपद के मईल क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा छापा मारकर व्यावसायिक कार्य के लिए उपयोग में ले जा रहे 9 सिलेंडरों को दो मिठाई की दुकान से बरामद किया मईल चौराहे 
पर रामा स्वीट हाउस और दिनेश स्वीट हाउस की जांच अधिकारियों ने की मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक कार्य के लिए उपयोग किया जा रहा था मौके पर कुल 9 सिलेंडर बरामद किया गया जिसमें पांच सिलेंडर भरे हुए थे तीन प्रयोग में ले गए थे और एक सिलेंडर खाली था। बरामद किए गए सिलेंडरों को मां कालिका गैस एजेंसी भागलपुर को सौंप दिया गया अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नहीं है दुकानों के लिए कमर्शियल सिलेंडर ही बैध है छापे के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर भागलपुर अजय कुमार सप्लाई इंस्पेक्टर बरहज संजीव त्रिपाठी और भागलपुर गैस एजेंसी के मालिक संजीव जायसवाल रहे अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में अगर दुकानदारों के वहां और निमित्त पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh