Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अगर हुई यह गलती तो रद्द हो सकती है स्कूलों की मान्यता 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष जांच अभियान, प्रशासन ने किया स्पष्ट

आजमगढ़। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संचालित होगा, जिसके तहत जिले में चल रहे सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट की जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूली वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाएंगे या जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन को जब्त करने के साथ-साथ वाहन मालिक पर भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां संचालित सभी वाहनों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही चलाएं। बिना वैध प्रपत्रों या नियमों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उसकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जा सकती है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों के दस्तावेज एवं मानकों को पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh