Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ई रिक्शा पलटने से बच्चों की हुई मौत
देवरिया। बाजार से घर लौटते समय ई-रिक्शा पलटने से एक बालक की मौत हो गई। बड़कागांव निवासी आर्यन पाठक (4) पुत्र अयास पाठक अपने परिजनों के साथ बरहज बाजार आया था। खरीदारी के बाद सभी ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। बरछौली-बनकटिया के पास अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत हो गई।
























































Leave a comment