विश्व जल दिवस पर पानी बचाओ महासंघ की हुई बैठक
देवरिया।विश्व जल दिवस के अवसर पर पानी बचाओ महासंघ के तत्वावधान में कैम्प कार्यालय देवरिया खास में नदी झील चेकडैम तालाब बावड़ी कुआं आदि जलस्रोतों के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए जीव-जन्तु और वनस्पतियों की संरक्षा एवं जलदोहन जलप्रदूषण पर विराम लगाने हेतु अभियान के क्रम में जल संगोष्ठी आयोजित हुई!
धर्मी आजाद ने कहा कि पानी के व्यवसायिकरण और जलश्रोतो पर अवैध रूप से हो रहें अतिक्रमण से जलसंकट की स्थिति भयावह होती जा रही हैं समय रहते हम पानी को बचाने के लिए आगे नही आए तो वह दिन दूर नही जब सोने से महंगा बिकेगा पानी !
अहमदी बेगम ने कहा कि वाहन धुलाई सेंटर और आर ओ प्लांटो द्वारा बड़े पैमाने पर जलदोहन जलप्रदूषण किया जा रहा हैं जिससे तराई क्षेत्र में भी जलस्तर तेजी से गिर रहा हैं! जिसे रोका जाना आवश्यक हैं!
संगोष्ठी में मुख्य रूप से पुनीता जायसवाल नंदनी आजाद बिंदू देवी उषा पटेल मीना देवी अनन्या गायत्री देवी दुर्गाचरण सोनकर राहुल राजभर आदि उपस्थित रहे!
























































Leave a comment