Crime News / आपराधिक ख़बरे

25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार: दीदारगंज पुलिस की सटीक घेराबंदी में चढ़ा शातिर

आजमगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामिया गैंगस्टर जय कुमार गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत दीदारगंज थाना पुलिस सक्रिय रूप से वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुघरपुर तिराहे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज बताया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो वाहन चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के समय उसे उसके अपराधों से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक कृत्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह व हे0का0 तेरसू यादव की टीम की अहम भूमिका रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh