Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लखनऊ : विश्वकर्मा समाज का भव्य सामूहिक होली मिलन समारोह सम्पन्न

लखनऊ, 29 मार्च: विश्वकर्मा समाज की विभिन्न सामाजिक समितियों के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ स्थित कृषि भवन प्रेक्षागृह में भव्य सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रीयशी विश्वकर्मा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें भगवान विश्वकर्मा के भजनों के साथ विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी कविता और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

यह आयोजन विश्वकर्मा समाज की प्रमुख संस्थाओं—विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा (सरोजनी देवी लेन), ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा (मकबूलगंज), श्री विश्वकर्मा सेवा समिति (एचएएल लखनऊ मंडल), विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन (लखनऊ), विश्वकर्मा समाज सेवा समिति (मोहनलालगंज) तथा श्री आदिदेव विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (लखनऊ)—के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हंसराज विश्वकर्मा (सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश, भाजपा), समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत शर्मा, पूर्व डीआईजी राधेश्याम विश्वकर्मा, पूर्व निजी सचिव रामसूरत विश्वकर्मा, कृषि मंत्री के निजी सचिव रमेश विश्वकर्मा, गृह विभाग के समीक्षा अधिकारी श्याम बाबू विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय के समीक्षा अधिकारी राजेश विश्वकर्मा, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग त्रिपुडायक विश्वकर्मा तथा एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, जेलर अनिल विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, केशव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अखिलेश मोहन विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, काशी प्रसाद विश्वकर्मा, रजनी विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, कमलेश प्रताप विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही वैष्णवी आर्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh