कांग्रेस कमेटी के सचिव साहब प्रभारी सत्यनारायण पटेल का हुआ स्वागत
देवरिया।संगठनात्मक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बलिया जनपद जाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव,सह प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन सत्यनारायण पटेल का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने स्वागत करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल से कहा कि आप कांग्रेस पार्टी के संगठन के सचिव पद पर जिस क्षमता से कार्य कर रहे हैं उसके लिए जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सदैव आपका आभारी रहेगा। आप अपने कुशल नेतृत्व की छाया कार्यकर्ताओं पर बनाये रखेंगे। राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों के लिए सक्रिय होने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द यादव, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही,भरत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला महासचिव रत्नेश मल्ल पिंटू, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, जिला महासचिव मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, सोशल मीडिया राजेश सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धन्नजय यादव, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार यादव,सुहेल अंसारी, जवाहरलाल चौहान, कमलेश मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


























































Leave a comment