Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चिनहट में 101 बेटियों का सामूहिक विवाह, विधायक योगेश शुक्ला ने नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

लखनऊ :  BKT भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने चिनहट स्थित माँ सिद्धदात्री देवी छोहरिया माता मंदिर प्रांगण में आयोजित 26वें ‘101 निर्धन बेटियों के सर्वजातीय विवाह समारोह’ में सहभागिता की।

इस अवसर पर महंत लल्ला बाबा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज सेवा, समरसता और मानवता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे पुनीत कार्य समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव की भावना को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने इस आयोजन के लिए महंत श्री लल्ला बाबा और समस्त आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh