ललितपुर में तेंदुए का आतंक : युवक पर हमला, बहादुरी से लड़ा, बचाई अपनी जान
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र के बदीबर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने अचानक एक युवक पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक खेतों की ओर गया हुआ था, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और काफी देर तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी सूझबूझ और बहादुरी के चलते उसकी जान बच गई।
घायल अवस्था में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी पहले से होने के बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।
घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।






















































Leave a comment