Education world / शिक्षा जगत

यूपी पीसीएस में घोसी क्षेत्र के आयुष चंद्रा एवं भारतेंदु तथा समीर राय ने चयन होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

घोसी मऊ । घोसी तहसील क्षेत्र के मुंगेसर गांव एवं बोझी बाजार निवासी दो युवाओं ने यूपी पीसीएस द्वारा घोषित परिणाम में अधिकारी पद पर चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
घोसी तहसील क्षेत्र के मुंगेसर निवासी एवं लखनऊ में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता प्रेम चंद्रा तथा अधिवक्ता श्रीमती पूजा चंद्रा के पुत्र आयुष चंद्रा ने यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उपनिबंधक/सब रजिस्ट्रार के पद पर चयनित होकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आयुष चंद्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, मेहनत और लगन को दिया है। उन्होंने वर्ष 2015 में बरेली से हाईस्कूल तथा वर्ष 2017 में लखनऊ से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से वर्ष 2022 में पांच वर्षीय एलएलबी प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।
वहीं बोझी बाजार निवासी भारतेंदु राव ने यूपी पीसीएस परीक्षा के घोषित परिणाम में नायब तहसीलदार पद पर चयन हो कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ माता पिता के सपनो को पूरा किया है।
सुरजपुर निवासी समीर राय पुत्र बिपिन बिहारी राय जो की वर्तमान में खाद्य निरीक्षक देवरिया पद पर कार्यरत हैं। यूपी पीसीएस परीक्षा में सहायक आयुक्त वाणिज्य पद पर चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके पिता बिपिन बिहारी राय इण्टर कालेज दरगाह में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
तीनों की इस उपलब्धि पर राजमणि शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सूर्यभान यादव, राजकुमार यादव,डा रामबिलास भारती,अजय कुमार, दिवाकर, डॉ. नित्यानंद यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल पमपम, राकेश राय, अजय राय, नगीना यादव, वाचस्पति उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य भुल्लन सिंह समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh