दर्दनाक अंत: पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाए, रेलवे ट्रैक बना मौत का रास्ता
फूलपुर (आजमगढ़): फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 58 वर्षीय सरभन लाल पुत्र किशोरी लाल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरभन लाल पेशे से झोलाछाप डॉक्टर थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे जितेंद्र कुमार (लगभग 38 वर्ष) हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी बविता (करीब 26 वर्ष) अविवाहित है और जीएनएम (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रही है। अन्य सभी बच्चों का विवाह हो चुका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सरभन लाल की पत्नी कैलाशी देवी का लगभग छह महीने पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में रहते थे और अक्सर परेशान दिखाई देते थे।
बताया जा रहा है कि घटना के समय जब वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, तो वहां कार्यरत गैंगमैन ने उन्हें समझाकर एक बार वापस भेज दिया था। हालांकि, कुछ देर बाद वह दोबारा ट्रैक पर पहुंचे और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने कूद गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है



















































Leave a comment