Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवार में हो रहे सरयू नदी से कटान को बचाये नहीं तो होगा जल सत्याग्रह-विजय रावत

 • परसीया व विशुनपुर देवार में नदी कटान से किसानों की हज़ारों एकड़ फसल नदी में विलीन   
 देवरिया।
आज मंगलवार को बरहज विधानसभा  में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान रोके जाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सरयू तट पर प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता के विकास से कोई लेना देना नही हैं जिसकी देन हैं सरयू नदी के कटान के कारण परसिया व विशुनपुर देवार के किसानों की हज़ारों एकड़ ज़मीन व फसल नदी में विलीन हो गई लेकिन बाढ़ विभाग और भाजपा सरकार जिला प्रशासन चुप्पी मार बैठा हुआ हैं अगर जल्द ही भाजपा सरकार व जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग द्वारा कटान रोकने का प्रबंध नहीं किया गया तो हम समाजवादी लोग यहाँ सभी ग्रामीणों व किसानों के धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो नदी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे इस भाजपा सरकार  के नौ साल पूरे हो गए है और अब इस सरकार की उलटी गिनती चालू हो गई हैं और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को समझ गयी हैं की इस सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है रावत ने कहा कि जिस तरह से सरयू नदी कटान कर रही है अगर तत्काल प्रभाव से रोका नहीं गया तो जितना मोहन सेतु बना है उतना और बनाना पड़ेगा मैं आप सभी ग्रामीणों से निवेदन करता है की आप लोग इस लड़ाई में कटान रोकने हेतु व जमीन बचाने हेतु मेरा साथ मैं इस धरने के माध्यम से बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन व भाजपा सरकार को बताना चाहता हूँ की अगर दस दिन के अंदर कटान रोकने की को उचित व्यवस्था नहीं की गयी तो यही मिटीग कर आंदोलन की तैयारी होगी और ज़रूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह भी करने का काम करूँगा। 
इस दौरान मुख्य रूप से लंकेश कुमार राजेश सिंह अनिल प्रसाद राहुल निषाद संजय पांडेय अखिलेश मिश्रा दुष्यन्त यादव विकास कुमार विजय सिंह राकेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh