Crime News / आपराधिक ख़बरे
वायरल वीडियो में असलहा लहराने वाले हरैया गांव निवासी आरोपी युवक रिशु को किया गिरफ्तार! अवैध असलहा और कारतूस बरामद
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने वायरल वीडियो में अवैध असलहा लहराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और 100 रूपए नगद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली कि वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक मनिकाडीह के पास मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने बहरीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी रिशु को गिरफ्तार कर लिया, हरैया गांव निवासी हैं। तलाशी के दौरान उसके पास से 0.315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है!!



















































Leave a comment