Latest News / ताज़ातरीन खबरें

339.72 लाख की लागत से होगा रुद्रपुर के विभिन्न मार्गो का विकास

देवरिया।रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शासन द्वारा 339.72   लाख की लागत से विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य करने की स्वीकृति मिल चुकी है इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा आसान हो जाएगी और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी प्रमुख मार्ग के रूप में महाराजगंज बनियइनी से तारासारा संपर्क मार्ग सराओ खुर्द से सराओ काली माता मंदिर होते हुए सिंचाई बांध तक संपर्क मार्ग उर्फ मटियारी में जय सिंह पासवान के खेत से रामस्वरूप भदोरिया के ओकटिया खास टोला तक का मार्ग पर निर्माण कार्य होगा इन सभी सड़कों के बन जाने से क्षेत्र में विकास को एक नई गति मिलेगी और आम जनमानस के लिए सभी मार्ग आसान हो जाएंगे यह जानकारी देते हुए विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने कहा की रुद्रपुर के विकास के लिए शासन ने जो दिया है उसके लिए सदैव हृदय से आभारी रहूंगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh