पुलिस अधीक्षक देवरिया से मिलकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार
देवरिया।एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर उत्पीड़न एवं पक्षपात पूर्ण कार्यवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाई है महिला ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलघोट विरैचा निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कहां की जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है वह जमीन ससुर के सुरेश यादव नाम खतौनी में दर्ज है जिस पर वह मौके पर काबिज है आगे गुड्डी देवी ने कहा कि भूमि से विवाह संबंधित एक मामला सिविल जज देवरिया की अदालत में चल रहा है उन्होंने कहा इसके बाद भी विपक्षी पक्ष लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं इसमें उन्हें स्थानीय पुलिस का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिल रहा है गुड्डी देवी ने आरोप लगाते हुए थाना तरकुलवा पुलिस के बारे में बताया कि उनके बुजुर्ग ससुर को बार-बार थाने में बुलाकर दबाव बनाया जा रहा है जिससे वह मानसिक रूप से पीड़ित है आगे उसने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसको लेकर पूरा परिवार भयभीत है साथ ही तनाव में जीने को मजबूर है गुड्डी देवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।



















































Leave a comment