Education world / शिक्षा जगत

श्री रामा प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न

दीदारगंज -आजमगढ़ |मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर 
स्थित श्री रामा प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर के द्वारा मां सरस्वती व मां भारती  व संस्थापक स्व०रामा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रबंधक स्व०त्रिलोकी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात  छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, एकांकी, प्रहसन तथा स्वागत गीत आदि की शानदार सराहनीय प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्रा साक्षी यादव को विधायक के हाथों मिस स्टूडेंट आफ दी ईयर का सम्मान दिया गया इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक कमलाकांत राजभर, विशिष्ट अतिथि,रविकांत सिंह पूर्व प्रबंध निदेशक सहकारिता,सूरज सिंह समाजसेवी, उपेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान को प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने माल्यार्पण , अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन युवा सपा नेता विजय बहादुर यादव ने किया। प्रधानाचार्य कुसुम लता सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आए हुए अतिथियों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं का दिल से आभार जताया।इस अवसर पर सत्यदेव सिंह  , त्रिभुजी सिंह,राम समुझ यादव, अरविन्द सिंह, राम बहाल राजभर फौजी, तिलकधारी राजभर फौजी ,विनोद सिंह फौजी,दिग्विजय सिंह, डॉ रण विजय सिंह, , सुनील दूबे डा०वृजेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, अच्छन भाई आदि उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh