Education world / शिक्षा जगत

बिलरियागंज में जीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

बिलरियागंज (आजमगढ़): क्षेत्र के जीडी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार शाम विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में संयम और संवेदनशीलता की कमी देखने को मिल रही है, जबकि जीवन में सफलता के लिए इन दोनों गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है।
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं सोनाक्षी शर्मा, प्रिया गुप्ता तथा यशांक पांडे को साइकिल और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, प्रबंधक अनिल सिंह, आशुतोष मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, बृजेश सिंह, लालजी सिंह, संजीव मिश्रा, अटल बिहारी दुबे, श्रीकांत मौर्य, नमित पांडे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ द्वारा किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh