लखनऊ : 3350 करोड़ की छात्रवृत्ति आज DBT से ट्रांसफर, 28 लाख छात्रों को सीधा लाभ
लखनऊ। लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार आज 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस राशि का DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से वितरण करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार—
पिछड़ा वर्ग (OBC) के 13.52 लाख छात्रों को लगभग 1838 करोड़ रुपये
अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को 468 करोड़ रुपये
सामान्य वर्ग (General) के छात्रों को 779 करोड़ रुपये
सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
छात्रों की सुविधा के लिए सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को और सरल बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है, जिससे छात्र आसानी से आवेदन, स्टेटस और भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार का कहना है कि DBT के जरिए बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सकेगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और भरोसा दोनों मजबूत होंगे।





















































Leave a comment