Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिलाएं साइबर अपराध एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो तथा अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज़

नदवासराय (मऊ) : कोतवाली घोसी क्षेत्र के अंत्योदय जूनियर हाई स्कूल भिखारीपुर के प्रांगण में मंगलवार को महिलाओं एवं किशोरियों पर हो रहे अपराध तथा साइबर अपराध वह साइबर हेल्पलाइन सहित महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नदवासराय के निकट  अंत्योदय जूनियर हाई स्कूल की प्रांगड़ में मिशन शक्ति की महिला उप निरिक्षिका रिचा सोनी तथा निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल ने  महिला जागरूकता बैठक में उपस्थित महिलाओं महिला सुरक्षा एवं बच्चियों की सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि किशोरियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार और अभिभावकों दोनों की है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा 1090 हेल्पलाइन संचालित है, जिसका महिलाएं दिन-रात कभी भी उपयोग कर सकती हैं। साइबर अपराध पर बोलते हुए मोतीलाल पटेल ने कहा कि इस समय साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं कभी आवास के नाम पर तो कभी रसोई गैस के नाम पर, एटीएम कार्ड, बैंक शाखा का कर्मचारी बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं, सरकारी विभाग बैंक कभी भी आपसे ओटीपी नहीं मांगता है और ना ही आपको फोन करके परेशान करता है परंतु अज्ञानता बस लोग साइबर के चक्कर में पड़कर अपनी गाड़ी कमाई को गवां बैठते हैं । हम सबको इस पर विशेष ध्यान देंनें की जरूरत है। कार्यक्रम में सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्कोप परियोजना के तहत गठित महिला संगठनों की महिलाएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक महबूब अली, महिला कांस्टेबल काजल सिंह ,पुष्प लता पांडेय, प्रीति पांडेय, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, कोटेदार बेचू मौर्य, राम अवतार चौहान सहित संस्था सचिव सतीश कुमार पांडेय पांडेय, सीआरपी रिंकू चौहान, अनीता, आशा देवी, स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना चंदा भारती गीता मौर्य शशि बाला नीलम पुष्पा राहुल तथा महिला संगठनों की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh