मऊ जंक्शन से कल से अंबाला कैंट तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैन्ट-मऊ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05301 मऊ-अम्बाला कैन्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस मऊ से 02 अप्रैल से 16 जूलाई , 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 16 फेरो में तथा गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैन्ट-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अप्रैल से 17 जूलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
गाड़ी संख्या 05301 मऊ-अम्बाला कैन्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 अप्रैल से 16 जूलाई , 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से 04:00 बजे प्रस्थान कर बेल्थरा रोड से 04:44 बजे,भटनी से 05:22 बजे,देवरिया सदर से 05:47 बजे,गोरखपुर से 07:00 बजे,बस्ती से 08:10 बजे,मनकापुर से 09:00 बजे,गोण्डा से 09:35 बजे,सीतापुर से 12:23 बजे,बरेली से 15:02 बजे,मुरादाबाद से 16:45 बजे,गाजियाबाद से 19:37 बजे,दिल्ली से 20:30 बजे,सोनीपत से 21:14 बजे,पानीपत से 22:07 बजे छुटकर दूसरे दिन 00:30 बजे अम्बाला कैन्ट पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैन्ट-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अप्रैल से 17 जूलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैन्ट से 01:40 बजे प्रस्थान कर पानीपत से 03:07 बजे,सोनीपत से 03:42 बजे,ल्दिल्ली से 05:10 बजे,गाजियाबाद से 06:05 बजे,मुरादाबाद से 09:10 बजे,बरेली से 10:40 बजे,सीतापुर से 14:00 बजे,गोण्डा से 17:00 बजे,मनकापुर से 17:20 बजे,बस्ती से 18:17 बजे,गोरखपुर से 20:00 बजे,देवरिया सदर से 21:05 बजे,भटनी से 21:34 बजे,बेल्थरा रोड से 22:17 बजे छुटकर 23:00 बजे मऊ पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।





















































Leave a comment