Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी पुलिस ने पिता के हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर किया चालान

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के इंदलपुर गांव में हुई हत्या में आरोपित पुत्र हरिकेश राम को हत्या में प्रयुक्त रॉड के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। इसको लेकर मृतक की पत्नी श्रीमती चन्दा देवी ने अपने पुत्र हरिकेश राम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में घर के बाहर सो रहे इन्दलपुर निवासी बसाऊं की हत्या लोहे की रॉड से उनके ही पुत्र हरकेश राम द्वारा लोहे की रॉड से सिर एवं शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट कर हत्या कर दिया था। जिसकी विवेचना कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह द्वारा की जा रही है। इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिता का हत्यारोपी पुत्र हरिकेश राम क्षेत्र के पीएमडी महाविद्यालय के पास कही जाने के लिए खड़ा है। इस पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह अपने हमराहियों एसआई मदन गुप्ता, एचसी विमलेश सिंह, आरक्षी अनिल कुमार, विराट पटेल, मुकेश कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर कोतवाली लाकर पूछताछ कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हरिकेश ने बताया कि पिता बार बार उसके इलाज हेतु दिमागी चिकित्सालय भेजने की बात कह रहे थे। इससे क्रोध में आकर सोते समय लोहे की रॉड से हत्या कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh