Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, फसल जलकर हुई राख

देवरिया।लार विकासखंड क्षेत्र के मेहरौना में बिजली केशॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई

लार क्षेत्र के मेहरौना गांव में आज बुधवार लगभग दिन में 11 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे बिजली के खंभे से स्पार्किंग हुई। चिंगारी नीचे खड़ी पकी गेहूं की फसल पर गिरी और पछुआ तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने खेतों की जुताई कर और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड से मेहरौना गांव के किसान 1. सरफुद्दीन पुत्र गफूर 2. शौकत पुत्र अज्ञात 3. अनवर पुत्र इद्रीश 4. मंगरू पुत्र तसौवर की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
घटना की सूचना मिलने पर मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, सिपाही मिठाईलाल यादव, लेखपाल अभिनन्दन कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh