Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी खत्म न कर लोगों को लाइन में खड़ा करने का किया काम - डॉ धर्मेन्द पांडेय

• कांग्रेस की बैठक में बिजली स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उठी मांग
देवरिया ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को सम्पन्न हुई, बैठक में बिजली व स्वास्थ्य सुविधाओं को सही करने व लोगों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश से महंगाई व बेरोजगारी कम करने के वजाय लोगों को लाइन में लगाने का काम किया है।कभी आधार कार्ड, नोटबन्दी  खाद व बीज तो अब गैस सिलेंडर के लिए दिन रात लाइन में लगाने के लिए विवश कर दिया है।जनता अब इस सरकार से निजात पाना चाहती है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि सलेमपुर सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक का अभाव ,एक्सरे भी नही हो पा रहा है।गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है।गैस सिलेंडर न मिलने के कारण बाहर से मजदूर वापस अपने घर आना शुरू कर दिया है।गरीबों के घर का चूल्हा भी नही जल पा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने वैश्विक संकट के समय पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा कर आम जनता पर दोहरा बोझ बढ़ा रही है। बैठक को पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी, सत्यम पांडेय,सत्यवान पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, सैयद फिरोज अहमद, दयाशंकर यादव,राजकुमार पटवा,मोहन प्रसाद,परमानन्द प्रसाद,अखिलेश मिश्र, सुरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh